Varanasi Accident News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर में फ्लाईओवर पर उलटी दिशा से आ रही एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार शख्स फ्लाईओवर से 25 फीट नीचे आ गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी आशापुर पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया। इधर दुर्घटना के बाद भाग रहे कार सवार ने जल्दबाजी में एक अन्य बाइक में भी टक्कर मार दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।



Source link