दिवाली के बाद घर बदलने वाला था पति

पुलिस के अनुसार, शशांक को दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी और वह दिवाली के बाद दूसरी जगह जाने की योजना बना रहा था। पुलिस का दावा है कि इसके बाद दोनों ने शशांक की हत्या की साजिश रची। 25 अक्टूबर को दोनों ने दौड़ने के दौरान मुलाकात कर इस बारे में चर्चा की थी।

पुलिस के मुताबिक, अगले दिन प्रताप चाकू लेकर शशांक के घर पहुंचा। आरोप है कि प्रिया ने घर का गेट खुला छोड़ दिया था, जिससे प्रताप अंदर घुसकर हमला कर सका। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

शशांक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रिया शर्मा और प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।



Source link