{“_id”:”6b0a9e600bb14654ce0d8026″,”slug”:”leopard-capture-images-by-children-on-mobile-phones-forest-department-on-alert-in-ghazipur-2026-11-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गाजीपुर में तेंदुए की आहट से दहशत: बच्चों ने मोबाइल में कैद की तस्वीर, वन विभाग अलर्ट, पिंजरा मंगाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। कोटेदार खूबे लाल सिंह और अवध राज सिंह के घर के पास बच्चों ने तेंदुए की तस्वीर मोबाइल में कैद की है। वहीं, खेतों की गीली मिट्टी में पगचिह्न मिलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति की निगरानी के लिए वन विभाग ने पूरा स्टाफ मौके पर तैनात कर दिया है। एहतियातन पिंजरा भी मंगाया गया है।
क्या है मामला
कोटेदार खूबे लाल सिंह और अवध राज सिंह के अनुसार, उनके घर के पास तेंदुए दिखाई दिए थे। इस दौरान बच्चों ने मोबाइल से उनकी तस्वीर ले ली। तस्वीर सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले दरोगा सिंह और शैलेश सिंह के खेत में धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर चालक ने एक साथ तीन तेंदुए देखे थे। उस समय इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया था। अब तस्वीर सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं।
