बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 60 वर्षीय रमाशंकर यादव की घास काटते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना कोटवा गांव स्थित काली मंदिर के पास हुई। मृतक गोपाल नगर निवासी थे।

.

रमाशंकर यादव अपने बाढ़ प्रभावित गोपाल नगर थाना रेवती इलाके से कोटवा गांव घास काटने गए थे। घास काटने और साइकिल पर लादने के बाद घर लौटते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। वह साइकिल के पास ही गिर पड़े। लोगों को हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। गोपाल नगर से प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन यादव, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, मैनेजर यादव, महावीर यादव, सत्येंद्र यादव, रमेश यादव समेत कई लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link