मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक मामूली विवाद पर युवक अमित गोंड पर हमला हो गया। कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

.

मौलानागंज निवासी 24 वर्षीय अमित गोंड अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। बात बढ़ने पर उन लोगों ने अमित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अमित को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चिरैयाकोट थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें