आजमगढ़ में पेड़ से लटकते हुए शव मिला है।

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नदी किनारे जंगल में ईंट-भट्ठे के पास पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था।

.

इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईंट-भट्ठे के पास मिला शव

घटना चंदाभारी गांव के सिवान की है। शुक्रवार को नदी किनारे जंगल की ओर स्थित ईंट-भट्ठे के पास लोगों ने पेड़ से लटकता हुआ शव देखा।

इसके बाद ग्राम प्रधान ने निजामाबाद थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया। मृतक ने टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। शव काफी सड़ चुका था, इसलिए मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पहचान कराने में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें