गोंडा में खरगू चांदपुर की रहने वाली विभा श्रीवास्तव ने स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। वर्ष 2024 से विकास भवन परिसर में अरगा कैंटीन संचालित कर वह न सिर्फ अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार स

.

विभा श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी कैंटीन में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ और नाश्ता तैयार किया जाता है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग यहां भोजन और नाश्ता करने पहुंचते हैं। गोंडा मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी उनकी कैंटीन से टिफिन की सुविधा लेते हैं। उनके अनुसार, सुबह-शाम बड़ी संख्या में टिफिन की सप्लाई की जाती है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी बाजार

अरगा कैंटीन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को भी बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। कैंटीन में विभिन्न प्रकार के अचार, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थ बिक्री के लिए रखे जाते हैं। इससे समूह की महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर एक मंच मिल रहा है।

विभा का कहना है कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़े कई सदस्यों को ऋण उपलब्ध कराने में भी मदद की गई। इससे किसी महिला ने किराना की दुकान शुरू की तो कोई ई-रिक्शा चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमा रही है।

बच्चों की पढ़ाई पर दे रहीं जोर

विभा के मुताबिक, स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। अब वे अपने बच्चों को बेहतर विद्यालयों में शिक्षा दिलाने पर ध्यान दे रही हैं। विभा खुद भी कैंटीन से होने वाली आय के जरिए परिवार का पालन-पोषण करने के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। जरूरत पड़ने पर वह अपने पति की आर्थिक मदद भी करती हैं।

विभा का मानना है कि हर महिला को स्वावलंबी होना चाहिए। महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित रहने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार काम करके समाज में अलग पहचान बनानी चाहिए। उनका कहना है कि आत्मनिर्भरता से महिलाओं में न केवल आर्थिक मजबूती आती है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

विभा का यह लघु उद्यम महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक उदाहरण बनकर सामने आया है। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ें, अपने पैरों पर खड़ी हों और परिवार के साथ-साथ समाज में भी अपनी पहचान बनाएं।



Source link

अभी अभी की खबरें