दुकानें लगाने की जगह नहीं चुनी गई।

.

फर्रुखाबाद के बढ़पुर विकासखंड क्षेत्र के जहानगंज कस्बे में आतिशबाजी की फुटकर दुकानें लगाने के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग उठी है।

गुरुवार को गोविंद के नेतृत्व में आतिशबाजी के थोक विक्रेता फतेहगढ़ स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम डॉ. अंकुर लाठर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया।

व्यापारियों ने बताया कि जहानगंज कस्बे में पिछले करीब 18 वर्षों से चयनित मीना बाजार मैदान में आतिशबाजी की फुटकर दुकानें लगाई जाती रही हैं। यहां हर साल करीब 16 से 17 दुकानें लगती थीं। इसके लिए सभी दुकानदार नियमानुसार आतिशबाजी के लाइसेंस भी बनवाते थे।

लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से जहानगंज क्षेत्र में दुकानें लगाने के लिए अभी तक कोई स्थान निर्धारित नहीं किया गया है। इससे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

व्यापारियों का कहना है कि कमालगंज में आतिशबाजी की दुकानें लगाई जा रही हैं, जबकि जहानगंज से इसकी दूरी करीब 13 किलोमीटर है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को आतिशबाजी खरीदने के लिए दूर जाना पड़ेगा। इससे उन्हें समय और परेशानी दोनों का सामना करना पड़ेगा।

व्यापारियों ने डीएम से जहानगंज में ही दुकानें लगाने के लिए स्थान निर्धारित कराने की मांग की। इस पर डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी दुकानदार फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंचकर संपर्क करें। उनकी दुकानों के लिए स्थान निर्धारित कराने की व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान शेर सिंह, मोहित, राजन, दीपक, ऋषभ, पवन, विशाल, रामलखन, अंकुल, गुप्ता, विजय, सुमित कुमार और धीरज कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें