Orai News: बारिश के बीच डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी तेज कड़कड़ाहट के साथ पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।


Lightning Strike Kills Farmer, Six Goats Die After Tree Branch Falls in Jalaun

आकाशीय बिजली से किसान की मौत
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

खरका निवासी देशराज (55) शुक्रवार को बकरियां चराने के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास में खड़े पेड़ के नीचे बैठ गए। कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने के कारण पेड़ की एक भारी डाल भी टूटकर नीचे गिर गई। इसके नीचे खड़ी छह बकरियां दब गईं और उनकी मौत हो गई।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *