बलरई थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में मंगलवार रात मां के साथ चारपाई पर सो रहे मासूम को सांप ने डस लिया। बालक के रोने के बावजूद परिजन रोने का कारण नहीं समझ पाए। करीब डेढ़ घंटे बाद सांप के दोबारा दिखाई देने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन बालक को सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


कीरतपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार का बेटा अर्पित (03) मंगलवार रात मां सुमन के साथ सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे सांप ने उसके पैर की अंगुली में डस लिया। बालक रोने लगा लेकिन परिजन वजह नहीं समझ सके। करीब डेढ़ घंटे बाद सांप दोबारा आया और बालक के बड़े भाई कल्लू के पैर के पास पहुंच गया।

इससे परिजन को आशंका हुई और उन्होंने अर्पित के पैर की जांच की। पैर में सांप के डसने के निशान मिलने पर परिजन घबरा गए। लखेरा कुआं चौकी प्रभारी कैलाश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अर्पित तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई कल्लू और अनमोल तथा बहन गुंजन हैं। पिता धर्मेंद्र कुमार पुणे में मजदूरी करते हैं। नायब तहसीलदार नेहा सचान ने बताया कि दैवी आपदा के तहत नियमानुसार परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलाई जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *