जागरण संवाददाता, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में बुधवार दोपहर विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को स्कार्पियो से रौंद दिया। घटना में 20 वर्षीय अमित यादव व 40 वर्षीय इंदू देवी की मौत हो गई। घायल हुए छह सर अधिक लोगों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दो भाइयों महेंद्र व मनोज यादव के बीच किसी बात को लेकर तीन दिनों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को भी झगड़ा हो रहा था। मौके पर आस-पास के ग्रामीण भी जुटे थे। इसी दौरान महेंद्र का पुत्र स्कार्पियो से लोगों के बीच पहुंच उन्हें रौंद दिया।
गंभीर रूप से घायल अमित व इंदू देवी को जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान आस-पास खड़े अन्य कई घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
