Jyoti Singh Lodhi Gets SP Ticket from Lalitpur, 9 Years After 2017 Assembly Polls

Jyoti Singh Lodhi
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ललितपुर जिले की सियासत में 23 दिन पहले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के मुंह से निकले गीत के बोल एक बार फिर चर्चा में हैं। तुवन मंदिर प्रांगण में एक नवंबर को आयोजित लोधी समाज के सम्मेलन में उन्होंने कहा था- ‘ज्योति से ज्योति जलाते चलो’। उस समय मंच पर सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी भी मौजूद थीं।


अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें ललितपुर सदर सीट से सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत के बीच सपा के इस फैसले ने जिले की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

सपा ने मंगलवार को प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें ललितपुर सदर से ज्योति सिंह लोधी का नाम भी शामिल है। ज्योति के लिए यह सीट नई नहीं है। पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें सदर सीट से प्रत्याशी बनाया था। 



Source link