{“_id”:”6b049de701aceb5abd008573″,”slug”:”kubri-ghat-will-be-illuminated-by-11000-lamps-a-grand-aarti-will-take-place-on-the-banks-of-the-ganges-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152162-2026-11-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: 11 हजार दीपों से जगमगाएगा कुबरी घाट, गंगा तट पर होगी भव्य आरती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कड़ा के कुबरी घाट की हुई सफाई। स्रोत: पंडा
देव दीपावली पर मंगलवार को कड़ा धाम के कुबरी घाट पर 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। दीपों की रोशनी से गंगा का तट जगमगाएगा। आयोजन में स्काउट गाइड के बच्चों, क्षेत्रीय लोगों के साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिले के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्य अतिथि होंगी। स्काउट गाइड के बच्चे उन्हें सलामी देंगे।
गंगा आरती समिति के अध्यक्ष विनय पांडेय ने बताया कि देव दीपावली पर घाट पर भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। इसमें भजन संध्या, स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, हवन, गंगा आरती और दीपदान सहित चार-पांच कार्यक्रम होंगे। गंगा गोमती संस्थान की ओर से सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, स्काउट गाइड के बच्चों, नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
घाटों पर तैनात रहेगी पुलिस और पीएसी
देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि घाटों और कड़ा धाम क्षेत्र में महिला पुलिस, पुरुष पुलिस, जल पुलिस और सिविल पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा पीएसी की एक प्लाटून भी सुरक्षा में लगाई जाएगी। सीओ के नेतृत्व में संबंधित थानों के साथ दूसरे थानों की पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
