नगर स्थित एसएन कॉन्वेंट स्कूल और सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ में सोमवार को प्रथम पाली में 11 बजे से 12 बजे तक अमर उजाला की ओर से गणित विषय की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। इसमें दोनों विद्यालयों के कुल 22 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसएन कॉन्वेंट स्कूल के 10 और सेंट फ्रांसिस स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर सवालों को हल किया।
एसएन कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर नौशाद अहमद ने कहा कि गणित विद्यार्थियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे बच्चों में तार्किक सोच, विश्लेषण और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता विकसित होती है। एसएन कॉन्वेंट से नेहाल अहमद, रिदा फातिमा, हंजला हुसैन, आयत फातिमा, जहरा, अवि सिंह शाक्य, जुबिया तारीक, रौनक, निखत फातिमा और सिद्रा नाज ने परीक्षा दी। वहीं सेंट फ्रांसिस स्कूल से नैवेद्य शुक्ला, आयुष कुमार, आभास मिश्रा, आरुष द्विवेदी, आयुष यादव, प्राची कैथवास, तनु सिंह, अंशू केशरवानी, अग्रिमा मिश्रा, सौर्य प्रताप सिंह, हेमंत कुमार और आयुष सिंह शामिल हुए। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक राम राजपूत और पवन कुमार मिश्रा की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। संवाद

सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ में ओलंपियाड परीक्षा में गणित की परीक्षा देते परिक्षार्थी
