{“_id”:”6b049f6f222285444e05de40″,”slug”:”submit-applications-for-addition-or-correction-of-names-in-the-electoral-roll-by-december-16-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-152161-2026-11-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक करें आवेदन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बैठक करते एसडीएम राज कुमार मौर्य। स्रोत: प्रशासन
विधानसभा मंझनपुर-252 की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को एसडीएम राज कुमार मौर्य की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को हो चुका है। नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फार्म-7 और संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा। दावों का निस्तारण 28 दिसंबर तक और अंतिम सूची का प्रकाशन चार जनवरी को होगा। वहीं 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। संवाद
