जागरण संवाददाता, जालौन। प्रतिभा और तकनीक के क्षेत्र में नगर के छात्र कुणाल जाटव ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। डिवाइन मर्सी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाले कुणाल ने अंग्रेजी वर्णमाला को महज 3.17 सेकंड में टाइप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने 3.25 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

कुणाल की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अलारमेश ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुणाल मोहल्ला बघौरा के रहने वाले है। उनके पिता संतोष कुमार जाटव सरकारी शिक्षक हैं। मां गृहिणी हैं।

कुणाल की कंप्यूटर और तकनीक के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह लगातार अभ्यास के जरिए अपनी क्षमता को निखार रहे हैं। उन्होंने खेलों से जुड़े कई साफ्टवेयर भी बनाए हैं। उनकी रुचि केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह तकनीकी क्षेत्र में नए प्रयोग कर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।



Source link