केंद्रीय बजट में झांसी रेल मंडल को 2598.93 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। यह धनराशि पिछले बजट के मुकाबले 10.85 फीसदी अधिक है। बजट से मंडल में चल रहे अवसंरचना विकास कार्यों, लाइन दोहरीकरण, स्टेशन आधुनिकीकरण तथा आरओबी/आरयूबी निर्माण को रफ्तार मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि 2026-27 में कवच का काम शुरू हो जाएगा और मई-जून 2026 तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो जाएगा। कोटा से सीधे मंडल के जुड़ाव को लेकर ग्वालियर-श्योपुरकलां नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में करने का काम भी पूरा होगा।

इस मद पर इतना बजट हुआ जारी

नई रेल लाइनों का निर्माण- 0.50 करोड़

आमान परिवर्तन कार्यों- 500 करोड़

लाइन दोहरीकरण के लिए- 645.57 करोड़

यातायात सुविधाओं के विकास- 300 करोड़

सड़क संरक्षा कार्यों पर- 20.36 करोड़

आरओबी/आरयूबी निर्माण- 200 करोड़

रेलपथ नवीनीकरण-  254 करोड़

पुल संबंधी कार्यों के लिए- 60.75 करोड़

सिग्नलिंग कार्यों हेतु-  53 करोड़

बिजली संबंधी कार्यों के लिए- 123.23 करोड़

कारखानों के लिए- 10 करोड़

कर्मचारी कल्याण कार्यों हेतु- 21 करोड़

यात्री/उपभोक्ता सुविधाओं पर- 370.28 करोड़

अन्य निर्दिष्ट कार्यों पर- 40 करोड़

मंडल की प्रमुख परियोजनाओं पर इतना मिला

ग्वालियर-श्योपुर कला आमान परिवर्तन (कोटा तक विस्तार सहित)- 250 करोड़

झांसी–बीना तीसरी लाइन- 60 करोड़

ग्वालियर स्टेशन नवीनीकरण- 100 करोड़

खजुराहो स्टेशन नवीनीकरण- 120 करोड़

झांसी स्टेशन नवीनीकरण- 150 करोड़

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें