http://www.a2znewsup.com

http://www.parvatsingha2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरई जालौन) उरई: आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में जनपद में किसानों को योजनाओं का निर्बाध लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री के कैम्प लगाने के निर्देश। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी 64 क्रय केंद्रों पर विशेष कैम्प लगाकर प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी किसान इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया कि उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर आज से ही कैम्प संचालित कर छूटे हुए किसानों की मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री की जाए और प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों को जागरूक करें तथा क्रय केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक किसान की अनिवार्य रूप से रजिस्ट्री कराई जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी के माध्यम से इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *