Orai Dispute erupts between students and ABVP activists at the medical college

मेडिकल कॉलेज में छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई मेडिकल कॉलेज में छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद माहौल गरमा गया। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्राचार्य का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।


कॉलेज परिसर के बाहर पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात कर दिया गया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वहीं, किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। कॉलेज परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति पर नजर बनाए रखी है।



Source link

अभी अभी की खबरें