{“_id”:”6afee0f08555cca774061bfc”,”slug”:”fake-facebook-id-created-in-the-name-of-jalaun-sp-attempt-made-to-defraud-a-grain-merchant-2026-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: एसपी जालौन के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, गल्ला व्यापारी को ठगने का प्रयास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फर्जी फेसबुक आईडी बनाई
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर अपराधियों ने पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इस आईडी के जरिए साइबर ठगों ने एक गल्ला व्यापारी को अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया। व्यापारी को संदेह होने पर उसने पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुरेश चंद्र रावत ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी वास्तविक फेसबुक आईडी से पोस्ट कर लोगों को साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने या उसके झांसे में आने से बचें। किसी भी तरह के संदिग्ध संदेश या मांग पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें।

