{“_id”:”6afff28827adbf9e7b0e99fb”,”slug”:”accident-in-jhansi-bus-rams-into-an-auto-rickshaw-which-had-collided-with-a-harvester-from-behind-2026-11-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: झांसी में दर्दनाक हादसा, हार्वेस्टर में घुसे ऑटो को पीछे से बस ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बस ने मारी टक्कर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के औपरा गांव के पास बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे हार्वेस्टर में पीछे से ऑटो जा घुसा। इसी दौरान पीछे से आ रही प्राइवेट शताब्दी बस भी ऑटो से टकरा गई।
हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। ऑटो में सब्जियां ले जाने वाले कैरेट लदे हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार तड़के करीब चार बजे औपरा गांव के पास हार्वेस्टर जा रहा था। इसी दौरान मोंठ से झांसी की ओर जा रहा ऑटो पीछे से हार्वेस्टर में जा घुसा। अचानक हुए हादसे के कारण पीछे से आ रही प्राइवेट शताब्दी बस का चालक भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस ऑटो से टकरा गई।

