{“_id”:”6b0019017f3b74c6c2008eca”,”slug”:”up-two-brothers-end-six-month-feud-break-down-in-tears-as-they-hug-at-police-station-2026-11-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: फतेहपुर में छह माह की दुश्मनी भूले सगे भाई, थाने में गले मिलकर फूट-फूटकर रोए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

थाने में फूट-फूटकर रोए भाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कभी एक-दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रहने वाले सगे भाइयों के बीच जमीन और फसल का विवाद ऐसा गहराया कि छह माह से रिश्तों में नफरत की दीवार खड़ी हो गई थी। नौबत कई बार मारपीट और मुकदमेबाजी तक पहुंच गई।
बृहस्पतिवार को फतेहपुर के थरियांव थाने में ऐसा भावुक नजारा देखने को मिला कि पुलिसकर्मी भी अपने आंसू नहीं रोक सके। पुलिस की पहल पर दोनों भाइयों के गिले-शिकवे दूर हुए तो वे एक-दूसरे के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। यह देख दोनों की पत्नियां भी एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़ीं।
थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी राकेश चंद्र श्रीवास्तव और छोटे भाई रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव का बचपन बेहद गरीबी में बीता। दोनों ने मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण किया। करीब 15 वर्ष पहले बेहतर भविष्य की तलाश में दोनों बंगलूरू चले गए। यहां मेहनत और लगन के दम पर कारोबार में तरक्की की और करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली।

