Amar Ujala National Olympiad: 2,565 Students Appear for Exam Across 55 Schools

नेशनल ओलंपियाड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करा रहा है। ये 27 नवंबर तक चलेगी। इसके तहत दूसरे दिन 55 स्कूलों में सामान्य ज्ञान की परीक्षा कराई। इसमें 2565 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। अमर उजाला की इस पहल से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों की जानकारी के साथ ज्ञानवर्धन भी हो रहा है।


ओलंपियाड में कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थी अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान, हिंदी तथा तकनीकी एवं कंप्यूटर आधारित विषयों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर से शुरू हुआ है जो 27 नवंबर तक चलेगा। लेवल-1 के दूसरे चरण में विभिन्न राज्यों के लाखों विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। अभी तक अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान की परीक्षा हो चुकी है बाकी के विषयों की चरणबद्ध परीक्षा होगी।

आईआईटी दिल्ली में मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

इस वर्ष ओलंपियाड में एनआईटी प्लानिंग एसोसिएशन भी मार्गदर्शक सहयोगी के रूप में जुड़ा है। इसके तहत कक्षा पांच से दस तक के राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष विद्यार्थियों को आईआईटी दिल्ली परिसर में एक दिवसीय विशेष मार्गदर्शन सत्र में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

एआई आधारित रिपोर्ट से जान सकेंगे प्रदर्शन

परीक्षा परिणाम के साथ विद्यार्थियों को एआई आधारित विस्तृत प्रदर्शन रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें अंकों और रैंक के साथ विषयवार प्रदर्शन, सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों और राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रतिभागियों के मुकाबले उनकी स्थिति का विश्लेषण होगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी खूबियों और सुधार के क्षेत्रों को पहचानने का अवसर मिलेगा।



Source link