फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शादी की तैयारियों के बीच युवती घर से नकदी और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान लेकर प्रेमी संग चली गई। 20 नवंबर को उसकी बरात आनी थी। मामले में पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बेटी को गांव का ही अंकित सिंह 18 नवंबर की रात करीब दो बजे शादी का झांसा देकर ले गया है। बेटी की शादी तय हो चुकी थी। परिवार बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटा था।

पिता का आरोप है कि बेटी घर से नकदी और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान भी ले गई है। उन्होंने अंकित के दो साथियों पर भी परिवार को अपमानित करने की नीयत से इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें