Agra Municipal Corporation Stops Illegal Gate Construction on Public Road in Friends Colony

नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा के शाहगंज स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में आम रास्ते पर पिलर खड़े कर गेट लगाने की तैयारी के बीच नगर निगम ने बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर लाल निशान भी लगाए। साथ ही संबंधित पक्ष को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।


आरोप लगाया गया कि कॉलोनी के मकान संख्या 31-ए एमआईजी के सामने सार्वजनिक मार्ग पर तीन पिलर बना दिए गए थे। गेट लगाकर रास्ता बंद करने की तैयारी थी। स्थानीय निवासियों का आवागमन बाधित होने की आशंका थी। कॉलोनी के अध्यक्ष सुधीर टंडन और क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से इसकी शिकायत की।

अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। अतिक्रमण चिह्नित करते हुए लाल निशान लगाए और चेतावनी दी कि दी गई समय सीमा में पिलर नहीं हटे तो उन्हें तोड़ दिया जाएगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं हैं। तय समय में कब्जा न हटने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

 



Source link