http://www.a2znewsup.com



पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️

उरई (  जालौन) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी देने और ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 20 नवंबर से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं ईवीएम के माध्यम से डेमो वोट डाला और वीवीपैट पर प्रदर्शित पर्ची देखकर अपने मत का सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने डेमो मतदान के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने बताया कि ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से मतदाता यह देख सकते हैं कि उनके द्वारा चुने गए प्रत्याशी के पक्ष में ही वोट दर्ज हुआ है। ईवीएम पर बटन दबाने के बाद वीवीपैट की स्क्रीन पर कुछ सेकंड के लिए एक पर्ची दिखाई देती है, जिस पर संबंधित प्रत्याशी का क्रमांक, नाम एवं चुनाव चिह्न अंकित होता है। इस प्रकार मतदाता स्वयं अपने डाले गए डेमो वोट का सत्यापन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों माधौगढ़, कालपी एवं उरई की तहसीलों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट परिसर में भी यह सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोई भी व्यक्ति पहुंचकर डमी बैलेट पेपर के माध्यम से डेमो मतदान कर सकता है और ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकता है। जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो ईवीएम के संचालन, मतदान की प्रक्रिया तथा वीवीपैट से मत सत्यापन के संबंध में लोगों को जानकारी देंगे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें