बकेवर। सहकारी समिति बकेवर पर बुधवार को 600 बोरी डीएपी पहुंची थी। बृहस्पतिवार को सुबह होते ही किसानों की भीड़ लगाना शुरू हो गई। पुलिस की देखरेख में 500 किसानों को डीएपी वितरित की गई। किसान सरसों, आलू, गेहूं की बोआई को लेकर खेतों में जुटे हुए हैं।


बृहस्पतिवार को समिति खुलने की सूचना पर कस्बा बकेवर समेत ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए थे। खाद वितरण में अव्यवस्था न हो, इसके लिए सहकारी समिति के सुपरवाइजर राजीव गोयल और पुलिस ने किसानों की लाइन लगवा दी थी। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को डीएपी वितरित की गई। वहीं, खाद लेने आए किसान रामाधार, राम नारायण, महेंद्र प्रताप ने बताया कि डेढ़ बजे से लाइन में लगे हुए हैं।

मनमाने तरीके से खाद वितरित की गई। समिति के सुपरवाइजर राजीव गोयल ने बताया कि गुरुवार को 500 बोरी डीएपी किसानों को वितरित कर दी गई। 100 बोरी डीएपी खाद शुक्रवार को किसानों को वितरित की जाएगी। (संवाद)



Source link