खखरेरू। थाना क्षेत्र में अग्रहरि इंटर कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मुबारकपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव (45) पत्नी सावित्री देवी के साथ प्रयागराज से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। तभी रक्षपालपुर की ओर से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल, पत्नी सावित्री देवी और दूसरी बाइक पर सवार तेंदुआ गांव निवासी सत्यम (17) पुत्र राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन छोटेलाल और उनकी पत्नी को निजी वाहन से अस्पताल ले गए। यहां छोटेलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने एंबुलेंस से सत्यम को सीएचसी पहुंचाया। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।




Source link