{“_id”:”6b002c54b2a509a28e0558c0″,”slug”:”rmpsu-digital-evaluation-starts-2026-11-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आरएमपीएसयू: परीक्षा के दो दिन बाद ही मूल्यांकन शुरू, 20 दिसंबर के बाद रिजल्ट जारी करने की तैयारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हुईं। दो दिन बाद ही 19 नवंबर से उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। 24 दिसंबर तक संचालित होने वाली इन परीक्षाओं का परिणाम 20 दिसंबर से जारी करने की तैयारी हो रही है। अलीगढ़ मंडल के चार जनपदों (अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज) के 202 परीक्षा केंद्रों पर विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं। 2.83 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। लगभग 12.50 कॉपियां जांची जाएंगी।
विवि प्रशासन ने वर्ष 2025 की भांति इस वर्ष भी डिजिटल माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया है। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विवि ने वर्ष 2025 में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया था। इसके सकारात्मक अनुभव को देखते हुए इस वर्ष भी इसी व्यवस्था को जारी रखा जा रहा है। इसके अंतर्गत नोडल केंद्रों से प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं को अधिकृत एजेंसी के माध्यम से डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित कर मूल्यांकन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया में पैकेटों की गणना, विषय कोड एवं कुंजी (की) की प्रविष्टि, बैग आईडी जनरेशन, बारकोडिंग, स्कैनिंग और हैशिंग जैसी सभी प्रक्रियाएं उच्चस्तरीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न की जाएंगी। स्कैनिंग के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का ब्योरा सीधे एन्क्रिप्टेड (कूटबद्ध) रूप में सर्वर पर स्थानांतरित होगा, जिससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना नहीं रहती।

