जसवंतनगर। हाईवे स्थित एक होटल में मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत जसवंतनगर विधानसभा की योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जसवंतनगर विधानसभा प्रभारी एवं औरैया के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए नए मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे पात्र मतदाताओं को भी चिह्नित किया जाए, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर आपसी समन्वय बनाकर अधिक से अधिक नए एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, बिरला शाक्य, पर्वत सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजबहादुर यादव, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, सुरेश राजपूत, विकास भदौरिया, आकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)

