{“_id”:”6b004d0525d5d1c42505d44f”,”slug”:”up-cm-yogi-s-mother-passes-away-pays-tribute-by-writing-these-two-words-on-social-media-funeral-to-be-held-2026-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सीएम योगी का मां का निधन, सोशल मीडिया पर ये दो शब्द लिखकर दी श्रद्धांजलि; कल होगा अंतिम संस्कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीएम ने शेयर की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन शुक्रवार को हो गया। सीएम योगी निधन के बाद उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक घर पहुंच गए हैं। मां के निधन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर दो शब्द लिखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा। ‘माँ…ॐ शांति’
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है। जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर मिलते ही सीएम योगी पैतृक गांव पहुंच गए हैं।
सीएम योगी के पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हो गए हैं। जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।

