शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में मंगलवार रात 25 वर्षीय युवक श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक रिश्तेदार से हुए मामूली विवाद के बाद हुई, जिसमें मृतक का भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।


Trending Videos

श्याम सुंदर बचपन से अपने नाना के घर रहता था। पुलिस के अनुसार, श्यामसुंदर का गांव के ही एक रिश्तेदार से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी और फिर रिश्तेदार ने श्याम सुंदर को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया था। श्याम सुंदर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल भाई का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिश्तेदारों से मामूली विवाद के बाद गोली मारी गई और एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस 

मृतक की पत्नी मोनी देवी ने पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर और आरोपी पहले अच्छे दोस्त की तरह रहते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के घायल भाई का उपचार कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *