संडीला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय टिमरुख की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की रविवार देर शाम लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उनके लखनऊ स्थित आवास पर भी रवाना हो गईं। उधरदूसरी ओर पूरे मामले में चल रही मजिस्ट्रेटी जांच का फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।




टिमरुख में रसोइया के पद पर तैनात अंजनी देवी और कल्पना ने बीते सोमवार को खाना बनाते समय आग लग जाने और झुलस जाने की शिकायत की थी। तब रसोइयों का आरोप था कि गैस पाइप में लीकेज है और कई बार कहने के बाद भी पाइप नहीं बदला गया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शाहीन बानो 18 सितंबर से अवकाश पर थीं और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। घटना के बाद तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी ने फोन पर घटना को लेकर उनसे बातचीत की थी। इसी दौरान शाहीन को ब्रेन हैमरेज हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें