सोनभद्र के चोपन और रॉबर्ट्सगंज थानों में दर्ज अलग-अलग मामलों में वांछित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने कुल 65 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं। टीमें उन
.
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस या संबंधित थाने को अवगत कराएं।
लोकनाथ पर 25 हजार रुपये का इनाम
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरिहवां टोला निवासी लोकनाथ पांडेय पुत्र अमरनाथ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वह चोपन थाने में भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज मामले में वांछित है।
पुलिस के अनुसार, लोकनाथ के खिलाफ चोपन थाने में वर्ष 2017 और 2026 में दो अन्य मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा ओबरा थाने में वर्ष 2025 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

आमिर और पुत्तन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा मुर्तजा निवासी आमिर उर्फ सुल्तान पुत्र मोहम्मद शाबिर पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वह चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में दर्ज मामले में वांछित है।

वहीं, फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी पुत्तन लाल पुत्र सीताराम मौर्य पर भी 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वह रॉबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित है। उसके खिलाफ इसी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत एक अन्य मामला भी दर्ज है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस या संबंधित थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
