Thar-Borne Assailants Attack Two Men, Angry Villagers Block Road and Shut Market

ग्रामीण
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के जैंगारा कस्बे में सोमवार देर शाम स्कूटी सवार दो युवकों पर थार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कागारौल-किरावली मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसके विरोध में जैंगारा कस्बे का बाजार भी बंद रहा।


बसेरी चाहर निवासी अमित चाहर की जैंगारा कस्बे में इंस्पेक्टर मार्केट में ‘सृष्टि पावर सॉल्यूशन’ नाम से इनवर्टर की दुकान है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने दोस्त कर्मवीर चाहर के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बसेरी चाहर मोड़ के पास पीछे से आई एक थार गाड़ी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों युवकों के सड़क पर गिरते ही थार से उतरे चार-पांच अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की गाड़ी की नंबर प्लेट पर गोबर लगा हुआ था, जिससे उसका नंबर पढ़ा नहीं जा सका।

घटना के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह ट्रैक्टर खड़ा कर कागारौल-किरावली मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया। वहीं, घटना के विरोध में जैंगारा के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

 



Source link

अभी अभी की खबरें