मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने पुलिस में तैनात एक दारोगा के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाइसेंसी रायफल, करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 3

.

पड़ोसियों और परिजनों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अन्य साक्ष्य जुटाए।

देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें…

दारोगा के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी।

दारोगा के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी।

चोरों ने सामान चोरी कर बेड पर कागज फैला दिया।

चोरों ने सामान चोरी कर बेड पर कागज फैला दिया।

चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान खंगाल डाला।

चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान खंगाल डाला।

पढ़िए पूरा मामला…

गांव जागीर निवासी संतोष कुमार यादव यूपी पुलिस में दरोगा हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर के कोतवाली बजरिया में है। मंगलवार को उनका जागीर स्थित मकान सूना था। उनकी पत्नी सुमन पिछले करीब दस दिनों से थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव नगला अटवल में अपनी बीमार बड़ी बहन की देखभाल के लिए गई हुई थीं।

40 सिक्के और 30 हजार नकदी लेकर फरार

मकान सूना होने का फायदा उठाकर मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान खंगाल डाला। चोर कमरे से एक लाइसेंसी रायफल, दो सोने के हार, दो चूड़ियां, हथफूल, दो चेन, पांच अंगूठियां, चार सोने की चूड़ियां, चांदी के करीब 40 सिक्के और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

फॉरेंसिक टीम मौके पर कर रही जांच

बुधवार सुबह जब पड़ोसियों और परिजनों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एलाऊ थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए।

एलाऊ थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। जल्द ही चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link