अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Tue, 20 Jan 2026 10:56 AM IST

Varanasi News: वाराणसी का पहला विकास कार्य दालमंडी सड़क चौड़ीकरण का है, जिसमें एक साथ इतने मामले हाईकोर्ट तक गए। चार महीने में 117 मामले हाईकोर्ट पहुंचे, इनमें से 92 खारिज हुए। जबकि 25 मामलों में जिला प्रशासन शपथ पत्र दाखिल करेगा। 


Dalmandi 900-meter road widening project 117 cases reached High Court in four months 92 dismissed in varanasi

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चार महीने ही हुए हैं। इस बीच 117 मामले इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए। इनमें से 92 मामले खारिज हो चुके हैं। 25 मामलों में सुनवाई चल रही है। इस पर जिला प्रशासन की तरफ से शपथ पत्र दाखिल किया जाना है। वाराणसी में सड़क निर्माण से जुड़ा यह पहला मामला है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल की गई हैं।

Trending Videos

दालमंडी की सड़क 15 जून तक चौड़ी की जानी है। इसकी जद में 181 भवन आ रहे हैं। इनमें छह मस्जिद भी हैं। लोक निर्माण विभाग 194 करोड़ रुपये मुआवजा दे रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ी न हो इसके प्रयास चल रहे हैं। दलाल सक्रिय हैं जो भूमि, भवन व दुकान मालिकों को बरगला कर कोर्ट जाने की सलाह दे रहे हैं। कमीशन वसूल रहे हैं इसलिए दुकानदार और भवन मालिक लोक निर्माण विभाग से संपर्क नहीं कर रहे हैं। तथ्यों को दरकिनार करके कोर्ट जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें; पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 70 लाख की धोखाधड़ी मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पांच साल से थी तलाश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *