आगरा के थाना किरावली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगला कुर्रा मोड़ के पास सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बेरहमी से रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन का पहिया युवक के चेहरे के ऊपर से निकल गया, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 


हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह और थाना किरावली पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक युवक की पहचान रामनिवास चौधरी (45) निवासी फलहैरा जिला जयपुर के रूप में हुई है। दुर्घटनास्थल पर मिली बाइक राजस्थान की पंजीकृत है। पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक युवक टोल प्लाजा पर बिल्डिंग बनाने की ठेकेदारी का कार्य करता था। हादसे के समय अपने साथी की बाइक लेकर बाजार जाने की बोलकर निकला था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इसके अलावा फरार वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें