{“_id”:”6aef583166090480a6041d9c”,”slug”:”massive-fire-breaks-out-in-shop-in-agra-due-to-short-circuit-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिवाली की खुशियां हुईं राख: दुकान में लगी भीषण आग, आंखों के सामने जल गया लाखों का सामान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दुकान में लगी भीषण आग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ कस्बे के सैंया रोड स्थित बाबूलाल कॉलोनी में शनिवार रात करीब आठ बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित श्याम सिंह अपने मकान में ही प्रिंटर, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर पर थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख परिजनों को जानकारी हुई। दुकान खोलकर देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। श्याम सिंह के भाई संजय तोमर ने बताया कि आग में एसी, फ्रिज, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दुकान में हुए भारी नुकसान से दुकान स्वामी श्याम सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। दिवाली से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां फीकी कर दीं।

