आगरा के गुरु गोविंद नगर क्षेत्र स्थित फूलकली इंटर कॉलेज के चौकीदार का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और गृहक्लेश को माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।


परिजन ने बताया कि कुंदन आर्य (35) उत्तराखंड के जागेश्वर के निवासी थे। काफी समय से कॉलेज परिसर में रहकर देखरेख करते थे। पत्नी और दो छोटे बच्चे भी परिसर में बने कमरे में रहते थे। परिजन ने बताया कि कुंदन आर्य खर्च चलाने के लिए शाम के समय एक होटल में काम करने जाते थे। सोमवार रात वह काम से लौटे थे।

पत्नी बाहर लेटी थीं। रात में कमरे में गईं तो कुंदन का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *