
आगरा धर्मांतरण केस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”69fbfd0f5f2dcbc27d0a7dc9″,”slug”:”police-hunt-for-secret-conversion-network-data-accused-to-be-taken-to-delhi-and-deeg-2026-05-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”धर्मांतरण गैंग: धर्म परिवर्तन कराने का हाईटेक तरीका, इस तरह फंस रहे थे लोग; रजिस्टर और लैपटाॅप में है पूरा सच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा धर्मांतरण केस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देशभर में सक्रिय धर्मांतरण गिरोह हाईटेक तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाने के बाद पूरा रिकार्ड भी अपने पास रखता था। कहां से फंडिंग मिल रही है? कितने लोगों को जोड़ा गया है? किन लोगों को पैसा दिया गया? जिन लोगों का धर्मांतरण कराया गया, उन्हें कहां पर रखा गया है? इस सबकी जानकारी रजिस्टर से लेकर मोबाइल और लैपटाॅप में रखी जाती थी। चार और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई है। अब पुलिस रजिस्टर, मोबाइल और लैपटाॅप की बरामदगी के लिए आरोपियों को एक बार फिर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड मिलने पर आरोपियों को दिल्ली और भरतपुर जाएगी।