A new ploy: Private hospitals are now also charging patients a 'pollution fee'

निजी अस्पतालों में हो रही मनमानी वसूली।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

दवाओं, वेंटिलेटर, आईसीयू शुल्क के नाम पर मनमानी करने वाले राजधानी के निजी अस्पतालों ने वसूली का नया हथकंडा अपना लिया है। मरीजों से अब प्रदूषण शुल्क भी लिया जा रहा है। 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से यह शुल्क बिल में जोड़ा जा रहा है। मामले की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) अस्पताल पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय एक-दूसरे के पाले में गेंद डालते रहे। शासन की सख्ती पर अब अधिकारी जांच और कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं।


बुखार से पीड़ित सीतापुर निवासी युवती को बीते दिनों परिजनों ने दुबग्गा स्थित लखनऊ तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। अस्पताल वालों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का बिल थमाया। इसमें प्रदूषण शुल्क के नाम पर नौ घंटे के 1800 रुपये वसूले गए थे। यह देख हैरत में आए तीमारदारों ने पूछताछ की तो प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल से निकलने वाले कचरे और बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान पर खर्च के लिए यह शुल्क लिया गया है।

ये भी पढ़ें – भाजपा के चुनावी एजेंडे में होंगे राम-कृष्ण, हिंदुत्व के साथ मथुरा मंदिर निर्माण भी होगा अहम मुद्दा; हुए ये फैसले



ये भी पढ़ें – यूपी चुनाव 2027: अवध में अयोध्या से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे आकाश आनंद, तैयारियों में सबसे आगे बसपा

परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से इस मनमानी की शिकायत की तो अधिकारियों ने कहा कि प्रदूषण शुल्क की वसूली का मामला एफएसडीए का है। उधर, एफएसडीए के अफसरों का कहना था कि अस्पतालों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग का काम है।

गौरतलब है कि राजधानी में एक हजार से अधिक निजी अस्पताल, क्लीनिक और नर्सिंग होम चल रहे हैं। इनमें से ज्यादातर में न तो रेट लिस्ट लगी है और न ही बिल का कोई तय मानक है। यहां मनमाने तरीके से बिल बनाए जा रहे हैं। इसके बावजूद इन पर नकेल नहीं कसी जा रही है।



Source link