40-Year-Old Man Found Hanging from Neem Tree Outside Village in Mainpuri

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव विघरई में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने जब शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मैनपुरी मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।


मृतक की पहचान गांव विघरई निवासी योगेश (40 वर्ष), पुत्र जानकी प्रसाद के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, योगेश शराब पीने का आदी था। वह अपने पिता की इकलौती संतान था। 16 वर्ष पूर्व योगेश की पत्नी का भी निधन हो चुका है। मृतक की तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी अविवाहित है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



Source link