A young man fell on the road along with his bike after suddenly fainting and got injured.

फोटो-08 सीएचसी में भर्ती घायल आशीष वर्मा। संवाद

कोंच। बाइक से घर लौट रहे युवक को अचानक गश आ गया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया।


कस्बे के मालवीय नगर निवासी आशीष वर्मा (21) बृहस्पतिवार सुबह अपने परिचितों को बस स्टैंड छोड़ने गया था। वहां से बाइक से घर लौटते समय अमरचंद्र स्कूल के पास मोड़ पर अचानक उसे गश आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी भर्ती कराया।



Source link