Fatehpur Sporting and Champion Club dominate in football, win trophies

फोटो-24-फतेहपुर: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शील्ड व मेडल के साथ विजेता टीम। संवाद

जयरामनगर। स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब और बालिका वर्ग में चैंपियन फुटबॉल क्लब ने खिताब पर कब्जा जमाया। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में दोनों टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।


मानव सेवा संस्थान और जिला खेल संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले की चार बालक और चार बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन बालक वर्ग में ओमनी फुटबॉल क्लब ने टाउन फुटबॉल क्लब को 7-6 से हराया। फतेहपुर स्पोर्टिंग क्लब ने सिटी फुटबॉल क्लब को 3-1 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग में डायमंड फुटबॉल क्लब ने ग्रीन स्टोन क्लब को 4-0 और चैंपियन फुटबॉल क्लब ने ब्लू स्टोन क्लब को 5-1 से पराजित किया।

दूसरे दिन बालक वर्ग के सेमीफाइनल में फतेहपुर स्पोर्टिंग क्लब ने ओमनी क्लब को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के फाइनल में चैंपियन क्लब ने डायमंड क्लब को 4-0 से मात देकर ट्रॉफी जीती। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में फतेहपुर स्पोर्टिंग क्लब ने ओमनी क्लब को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सभासद मोहम्मद शादाब ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। जिला खेल संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए नियमित प्रतियोगिताओं और बेहतर प्रशिक्षण की जरूरत है। इस मौके पर जेपी तिवारी, धीरज कुमार, पूजा गुप्ता, अजय सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-24-फतेहपुर: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शील्ड व मेडल के साथ विजेता टीम। संवाद

फोटो-24-फतेहपुर: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शील्ड व मेडल के साथ विजेता टीम। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें