उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा बमहन गांव में शराब के नशे में एक युवक ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और आक्रोश जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा बमहन गांव का निवासी संजय नाम का युवक बुधवार की रात को शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने गांव में स्थित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। माहौल बिगड़ने की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।