Agra News:दिल्ली जाने की बसों का घंटों इंतजार, सीट पाने के लिए मारामारी – Hours Of Waiting For Buses To Delhi; A Scramble To Secure A Seat

आगरा। त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही लोग काम पर लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर जाने वाली बसों के इंतजार में यात्री आईएसबीटी से लेकर हाईवे तक घंटों खड़े रहे। बस रुकते ही सीट पाने के लिए धक्कामुक्की मची। अतिरिक्त बसें चलाने और फेरे बढ़ाने के दावों के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिली। सुबह 11 से देर शाम तक आईएसबीटी पर दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा जाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। बस अड्डे के अंदर और बाहर हाईवे पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। बस रुकते ही यात्री सामान लेकर दौड़ते दिखे। गेट से भीतर न जा पाने पर खिड़कियों से सामान भीतर फेंकने लगे। कोई बैग हाथ में लिए था तो कोई सिर और कंधे पर भारी सामान। सीट पाने की जल्दबाजी में यात्रियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।…




Source