{“_id”:”6af945c20c9bae8ef309fdd1″,”slug”:”dbrau-starts-second-admission-round-for-online-courses-for-2026-27-2026-11-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नौकरी के साथ पढ़ाई: आगरा विवि के ऑनलाइन कोर्स में दूसरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 8 पाठ्यक्रमों के फॉर्म जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आगरा विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 की दूसरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने जनवरी में शुरू होने वाले ऑनलाइन कोर्स के लिए प्रवेश फॉर्म जारी कर दिए हैं। इस प्रक्रिया के तहत सभी पाठ्यक्रमों में एक साथ प्रवेश के लिए सीटें उपलब्ध रहेंगी।
विश्वविद्यालय में एक शैक्षिक सत्र में दो बार प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाती है। पहली प्रवेश प्रक्रिया के बाद अब दूसरे दौर में दाखिले का मौका दिया जा रहा है। नोडल प्रभारी प्रो. शरद उपाध्याय ने बताया कि स्नातक स्तर के बीए, बीकॉम और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश फॉर्म निकाले है। वहीं परास्नातक स्तर के पांच पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू किए गए हैं। इनमें एमए, एमकॉम, एमए समाजशास्त्र, एमए ट्रैवल एंड टूरिज्म और एमसीए शामिल हैं।
विद्यार्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेंटर फॉर डिस्टेंस लर्निंग एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तहत सत्र 2026-27 की दूसरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी नियमित कक्षाओं में उपस्थित हुए बिना उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं।
नौकरीपेशा, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले और नियमित पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपयोगी है। जनवरी में परीक्षा प्रस्तावित विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के शैक्षिक सत्र 2026-27 की परीक्षाएं जनवरी में प्रस्तावित हैं। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत अगस्त में की गई थी। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के टेस्ट और असाइनमेंट कराए जाएंगे।

