फिरोजाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गोलियां बरसा दीं। उसने पत्नी को 4 और प्रेमी को 2 गोलियां मारीं। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

.

गोली मारने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो उनके बेटे ने बनाया। वह गोली चलाने से अपने पिता को रोक भी रहा था। घटना कोटला चुंगी चौराहे की मंगलवार रात 10 बजे की है।

3 तस्वीरें देखिए…

सीन 1- पहले दुकान के अंदर पति और उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच जमकर बहस होती है।

सीन 1- पहले दुकान के अंदर पति और उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच जमकर बहस होती है।

सीन 2- इसके बाद पति प्रेमी पर गोली चला देता है। इससे प्रेमी सड़क पर गिर जाता है।

सीन 2- इसके बाद पति प्रेमी पर गोली चला देता है। इससे प्रेमी सड़क पर गिर जाता है।

सीन 3- पत्नी जान बचाने के लिए भागती है, तो पति भी उसके पीछे भागता है।

सीन 3- पत्नी जान बचाने के लिए भागती है, तो पति भी उसके पीछे भागता है।

पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पति दुकान के अंदर जाता है। पत्नी और प्रेमी से बात करता है। दोनों के बीच हाथापाई भी होती है। इसके बाद पति दुकान के बाहर आ जाता है। अपने लोवर की जेब से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालता है। वह पहले प्रेमी पर गोली चलाता है। गोली चलते ही बेटा अपने पापा को रोकने लगता है, लेकिन वह लगातार फायर करता रहता है।

प्रेमी गोली लगने से सड़क पर गिर जाता है, जबकि पत्नी जान बचाने के लिए सड़क पर भागने लगती है। पति पत्नी को भी गोली मारता है। इसके बाद रिवॉल्वर फेंककर भागने लगता है। चौराहे पर अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और भागने लगे।

पत्नी के पेट-पसली में गोली लगी

इसी बीच, 4-5 लोगों ने फायरिंग करने वाले पति को पकड़ लिया। साथ ही किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस बरामद किए हैं।

वहीं, पत्नी और उसके प्रेमी को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया। सनी के एक गोली सीने में बीचोबीच नीचे की तरफ और दूसरी दाहिनी तरफ पसली के नीचे लगी है।

वहीं, शिप्रा के एक गोली बाएं कंधे में, एक पेट में और एक गोली बाईं तरफ पसली में लगी है। वहीं, एक गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई। शिप्रा को गोली लगने के बारे में पता चलते ही परिवारवाले सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। इसके बाद उसे आगरा ले गए।

घरवालों ने घायल शिप्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घरवालों ने घायल शिप्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है।

अब पढ़िए पूरी कहानी

10 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

कोटला चुंगी चौराहे के पास रहने वाले रंजन तैलंग पीके इंटर कॉलेज चलाते हैं। उनका बेटा ऋषभ तैलंग उर्फ बंटी (40) भी उन्हीं के काम में सहयोग करता है। ऋषभ के बाबा दिवंगत पीके तैलंग शहर के कांग्रेस के बड़े नेता थे।

ऋषभ की शादी 10 साल पहले मथुरा की रहने वाली शिप्रा (35) से हुई थी। दोनों के 2 बेटे भी हैं। बंटी और शिप्रा के बीच पिछले 2 साल से झगड़ा चल रहा है। इस वजह से शिप्रा अपने मायके में ही रह रही है।

प्रेमी सनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रेमी सनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पत्नी प्रेमी के साथ इंटरनेट कैफे में बैठी थी

श्रीराम कॉलोनी (मथुरा) में रहने वाला सनी उर्फ शिवा ठाकुर कोटला चुंगी चौराहे पर इंटरनेट कैफे और ई-सेवा की दुकान चलाता है। सनी की दुकान शिप्रा की ताई के ही घर में है। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ तैलंग उर्फ बंटी की पत्नी शिप्रा और सनी के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा है।

मंगलवार रात करीब 10 बजे शिप्रा सनी की दुकान पर पहुंची थी। दोनों दुकान के अंदर बैठे थे। दुकान की लाइट भी बंद थी। साथ ही गिलास और नमकीन के पैकेट रखे थे। तभी बंटी वहां पहुंच गया। वह यह सब देखकर भड़क गया।

शिप्रा बोली- मुझे ससुराल वालों से बात करने के लिए बुलाया था

शिप्रा ने बताया- मेरा पति बंटी से झगड़ा चल रहा है। मेरी ससुराल वालों से बात करने के लिए ताई ने मुझे अपने घर पर बुलाया था। तभी मेरा पति भी वहां पहुंच गया और गोली चलाने लगा।

वहीं, भाई शशांक ने बताया कि शिप्रा के 2 बेटे हैं। जीजा बंटी का किसी अन्य महिला से संबंध होने पर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद शिप्रा हम लोगों के पास रहने लगी थी। उसके दोनों बच्चे भी हमारे साथ ही रहते हैं।

यह बंटी है, जिसे पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी पर गोलियां बरसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह बंटी है, जिसे पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी पर गोलियां बरसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एसएसपी आदित्य लांगहे ने बताया-

QuoteImage

अभी जांच-पड़ताल चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में शिप्रा और सनी के बीच अफेयर होने की बात सामने आई है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है शिप्रा और सनी दुकान के अंदर लाइट बंद करके बैठे थे।

QuoteImage

————————–

यह खबर भी पढ़ें-

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 क्रिकेटरों की मौत, 100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 क्रिकेटरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। बुधवार सुबह 5 बजे कार पीछे से ट्रक में घुस गई। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, झपकी आने से हादसा हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे रही होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

अभी अभी की खबरें