{“_id”:”6b0bef125a59af554f0c468b”,”slug”:”varanasi-young-woman-found-unconscious-rumors-of-samuhik-dushkarm-prove-false-admitted-to-bhu-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वाराणसी: बेहोशी की हालत में मिली युवती, सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह निकली गलत; बीएचयू में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नाथूपुर में शुक्रवार देर शाम देवरिया निवासी एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, युवती मिर्गी की मरीज है और दौरा पड़ने से बेहोश हुई थी। मंडलीय अस्पताल में न्यूरो चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर उसे बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल युवती के परिजन उसकी देखभाल कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, देवरिया निवासी युवती दो दिन पहले ट्रेन से भुल्लनपुर स्टेशन पर उतरी थी। उसकी मुलाकात नाथूपुर निवासी एक युवक से हुई। वह युवक के साथ घूम रही थी।
शुक्रवार देर शाम अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गई। युवक ने अपने दो साथियों को मदद के लिए बुलाया। युवती के होश में नहीं आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस उसे मंडलीय अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कहते हुए बीएचयू रेफर कर दिया। एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि युवती के परिजन पहुंच गए हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं।
